देवल संवाददाता, मऊ। जिला उद्योग केन्द मऊ में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के कियान्वयन हेतु कार्यालय जिला उद्योग केंद्र में कार्याशाला का आयोजन किया गया। उपायुक्त राजेश रोमन द्वारा सम्बोधन में बताया गया रूपये 05 लाख तक के उद्योगो/सेवा परियोजनाओं पर 100 प्रतिशत व्याजमुक्त एवं बिना गारन्टी के ऋण तथा 21 से 40 वर्ष आयु, न्यूनतम 8वी पास शैक्षणिक योग्यता तथा मान्यता प्राप्त संस्थान से कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। और बताया गया कि जनपद के आई०टी०आई०, कौशल विकास मिशन में पास या प्रशिक्षणरत लाभार्थी इस योजना का लाभ दिनांक-13.01.2026 से 16.01.2026 तक प्राप्त कर सकते है। उक्त कार्यक्रम में अखिलेश कुमार द्वारिका मिश्रा, अभिषेक शर्मा गोपाल दुबे उपेन्द्र कुमार, आर्यन, प्रहलाद, प्रकास, विकास, शिवकुमार, राजकुमार, आदित्य एवं कौशल विकास के प्रशिक्षण प्रदाता आर०एस०एम०आई०टी०, वीर कुवर किशुन औद्योगिक शिक्षण संस्थान एवं निजी आई०टी०आई०के प्रबन्धक इत्यादि लोग उपस्थित रहें।