देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। धान खरीद बंद किए जाने को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने शुकवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। ट्रैक्टर पर धान की बोरियां लादकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे सपाईयों ने जिला प्रशासन के साथ ही प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। इस दौरान सपाईयों ने धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू कराने की मांग की।
विवेक सिंह पटेल ने कहा कि धान खरीद से जुड़े अधिकारी मिलरों से मिलीभगत कर किसानों का जमकर शोषण किए हैं। कय केन्द्रों पर खरीदे गए धान की यदि शासन स्तर पर किसी स्वतंत्र एजेंसी से उच्च स्तरीय जांच करा दी जाए तो एक बड़ा भ्रष्टाचार उजागर हो सकता है। मौके पर महिला सभा की जिला अध्यक्ष गीता गोड़, सरदार पारब्रम्ह सिंह, जितेश गौतम, कृष्णा, मनीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
