देवल संवाददाता, आजमगढ़। जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र में भाभी का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार किया है।
थाना जहानागंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया था कि उसके देवर ने उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और इसी का भय दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर 31 दिसंबर 2025 को थाना जहानागंज पर अभियुक्त प्रदीप राजभर निवासी ****** थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने विवेचना प्रारंभ की।
पुलिस द्वारा की जा रही विवेचना के क्रम में शुक्रवार को व0उ0नि0 वीरेंद्र यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त प्रदीप राजभर को धनहुआ मंदे मोड़ से गिरफ्तार किया । पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को चालान कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।