कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।नमो नमो मोर्चा (भारत) की प्रदेश अध्यक्ष मीना मिश्रा अपने किए गए कार्यों से किसी परिचय की मोहताज नहीं है। वह महिलाओं एवं दीन दुखियों, शोषित के खिलाफ मुखर होकर सदैव आवाज उठाती हैं एवं उनकी हर संभव मदद करती हैं। जिसके वजह से आज वह पूरे उत्तर प्रदेश में उनकी छवि निखर रही है। वह समाज में बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक वर्ग के साथ सदैव धन बल से खड़ी रहती हैं। जहां भी जिस तरह से जिसकी मदद होती है। वह सदैव मदद के लिए तत्पर रहती हैं।
बीते सोमवार को नमो नमो मोर्चा (भारत) उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मीना मिश्रा के नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष विनीता मिश्रा और लखनऊ जिला अध्यक्ष महिला (प्रकोष्ठ)पूजा यादव को राम जानकी मंदिर में नियुक्ति पत्र वितरण किया साथ में प्रदेश महिला सचिव अंशु अवस्थी को भी नियुक्ति पत्र दिया । अन्य पदाधिकारियों को भी नियुक्ति पत्र दिया गया । सभी महिला पदाधिकारियो ने जोर शोर से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में सैकड़ो महिला और पुरुष उपस्थित थे।