कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । जनपद में अकबरपुर के चनवा चौराहे पर शनिवार रात चोरों ने सराफा बाजार को निशाना बनाया। चोरों ने साइन ज्वेलर्स, महेश एंड संस ज्वेलर्स सहित चार ज्वेलरी की दुकानों के ताले तोड़ दिए। महेश एंड सन्स ज्वेलर्स से करीब तीन हजार रुपये नकद और लगभग 20 हजार रुपये के चांदी के गहने चोरी कर लिए गए। अन्य दुकानों पर अभी जांच की जा रही है। रविवार सुबह शटर टूटे देख स्थानीय लोगों ने दुकानदारों और पुलिस को सूचना दी। डायल 112 पर सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और क्षेत्राधिकारी नितीश कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने जल्द खुलासे का भरोसा दिया है।