देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विपणन कार्यालय पहुंच कर धान खरीद के लिए बनायी गयी सरकारी क्रय नीति की प्रतियों को जला दिया।
मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से अन्नदाताओं के प्रति संवेदनहीन है। जनपद के सभी जनप्रतिनिधि किसानों की समस्याओं को अनसुना कर रहे हैं। आज इस कड़ाके की शीतलहर में किसान अपनी उपज को लेकर क्रय केन्द्र पर उत्पीड़न का शिकार हो रहा है और बड़ी बड़ी बाते करने वाले सियासी लोग बस मंचो से किसानों के कल्याण की खोखली बाते कर रहे हैं। मोर्चा संयोजक ने कहा कि ये सारे लोग किसानों का जो शोषण कर रहे हैं, इन्हे भगवान भी कभी माफ नहीं करेंगे। क्योंकि धरती के भगवान यहीं अन्नदाता है, जिनको कष्ट योजना बनाकर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा सदैव किसानों के हित में लड़ाई लड़ता रहेगा। इस मौके पर गुड्डू पटेल, सर्वेष तिवारी, अतुल चौबे, आकाश चौहान, सत्रुधन बिन्द, विजय चौहान, नागेन्दर मौर्य, दिनेश चेरो, आकाश, विनोद, अमन, प्रफुल, बालगोविन्द, पिन्टू सिंह आदि मौजूद रहे।
