देवल संवाददाता, आजमगढ़। जिले के गम्भीरपुर थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने फरार चल रही वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ में वादी द्वारा 12 अक्टूबर 2024 को प्रार्थना पत्र दिया गया था। आरोप है कि उनकी पुत्री को कुछ लोगों द्वारा लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इस प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने 10 अक्टूबर 2024 को आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया।
विवेचना के दौरान पूजा पत्नी लखेन्दर का नाम सामने आया, जो घटना के बाद से फरार चल रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को मुहम्मदपुर फरिया मोड़ से अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।