देवल संवाददाता, इन्दारा। अदरी नगर पंचायत बोर्ड की बैठक का आयोजन सोमवार को किया गया। बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। नगर पंचायत अदरी के मीटिंग हाल में आयोजित बैठक में लिपिक उमेश यादव ने प्रस्ताव पढ़कर सुनाया।सोमवार को अध्यक्ष संगीता जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन करते हुए ईओ अनिल कुमार ने पिछले कार्य की समीक्षा की। जिस पर सभासदों से चर्चा हुई,सभासदो ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को पटल पर रखा। इस दौरान नगर पंचायत वार्ड नंबर चार में सभासद प्रिंस गुप्ता ने प्रस्ताव रखा लक्ष्मीनगर चौराहे पर पूर्व चेयरमैन स्व राजकुमार स्मृति गेट,वही तिरंगा लगवाने,वार्ड दो में दो जगहों पर लाइट,सीसी रोड नाली निर्माण करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। जन्म प्रमाण पत्र व मृत्यु प्रमाण पत्र देरी से बन रहा था जिसको जल्द बनाएं जाने के लिए विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि किशन जायसवाल,सभासद प्रिंस गुप्ता, अफरोज आलम,अकील अख्तर अंसारी,तरकुल इस्लाम,हरिकेश कुमार,सतीश मौर्य,इम्तियाज अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।