कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।नितिन नबीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने एवं उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक टांडा से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, भाजपा नेता राम बख्श सिंह के अकबरपुर एवं भाजपा नेता अशोक उपाध्याय के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी मनाते हुए बधाई दी गई।
नितिन नबीन को भाजपा का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि युवा नेता नितिन नबीन जी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने से युवाओं में जोश भर गया है। कहा कि भाजपा ने युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष देकर यह साबित कर दिया है कि भारत और युवाओं के भविष्य के लिए भाजपा ही सदैव चिंतनशील रहती है। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के टांडा,अकबरपुर और जलालपुर की शाखा से भाजपा नेताओं का दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित होना भाजपा की जन जन में स्वीकार्यता सिद्ध करता है। कहा कि आने वाले समय में हर चुनाव भगवामय होगा।
भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में खुशी मनाने वालों में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव,रमा शंकर सिंह,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,विनय पाण्डेय,एडवोकेट दिवाकर ओझा, जिला कार्यालय सह प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह, गया प्रसाद वर्मा, अमर नाथ सिंह,पूर्व जिला पंचायत सदस्य दशरथ यादव,नंद कुमार तिवारी राना, नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, अरविंद उपाध्याय, सतपाल पटेल, अंकित पाण्डेय, पूर्व सभासद ललित मोहन श्रीवास्तव,रामधनी सोनकर, रवींद्र वर्मा, रक्षा राम यादव,शत्रुघ्न गौतम, अशोक कन्नौजिया, अमित प्रजापति, के के प्रजापति,महेंद्र तिवारी, डॉ संजय सिंह, जगन्नाथ शुक्ल, पंकज मिश्रा आदि शामिल रहे।