देवल संवाददाता, मऊ। सड़क सुरक्षा माह के दूसरे दिन आज परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस मऊ के द्वारा वाहन चालकों तथा जनमानस को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। दोनों विभागों द्वारा जनपद मुख्यालय स्थित गाजीपुर तिराहे पर इस अभियान को संचालित किया गया। इस दौरान एआरटीओ सुहेल अहमद तथा यातायात निरीक्षक एस एस पांडे द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने तथा जीवन रक्षा हेतु सजकता से यातायात के नियमों का अनुपालन करने की अपील की गई। अपील के दौरान दोनों अधिकारियों ने कहा कि छोटी-मोटी सावधानियां रखने से भी सड़क दुर्घटनाओं में बेहद कमी लाई जा सकती है तथा लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। अतः आप सभी लोग यातायात के नियमों का पालन अवश्य करें,जिससे स्वयं तथा दूसरों का जीवन सुरक्षित रहे।