देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश एवं राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) मानव त्रिलोके त्यागी तथा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय के अनुमोदन से जनपद सोनभद्र की संगठनात्मक इकाई का विस्तार किया गया है। इसी क्रम में चन्द्रशेखर विश्वकर्मा निवासी अशोक नगर को राष्ट्रीय लोकदल सोनभद्र का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने आशा व्यक्त की है कि नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर विश्वकर्मा राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों एवं चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए संगठन को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और सक्रियता से करेंगे। इस नियुक्ति से जनपद सोनभद्र में राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा। मौके पर गंगेश्वर पटेल, अनिल प्रताप सिंह, जितेंद्र चौबे, भोले बाबा,
राम सेवक सिंह पटेल, विजय भारती, रोहित सिंह, कुबेर प्रसाद, दयाराम सिंह आदि ने चन्द्रशेखर विश्वकर्मा को बढ़ाई दी।
.jpg)