देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन वर्ष 2026-27 के लिए हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अशोक प्रसाद श्रीवास्तव ने अपने प्रतिद्वंदी हेमनाथ द्विवेदी को 89 मत से पराजित कर विजयी घोषित हुए। अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव को 294 मत मिले थे।
गत 13 जनवरी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए मतदान के बाद बुधवार को मतगणना की प्रक्रिया पूर्ण हुई। नौ चक में हुई गणना के बाद विजयी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की घोषणा की गई। अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव ने 89 मत अधिक पाकर अपने प्रतिद्वंदी हेमनाथ द्विवेदी को पराजित किया। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद के उम्मीदवार गोविंद प्रसाद मिश्रा ने 405 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी अजय कुमार द्विवेदी को पराजित किया। महामंत्री पद के उम्मीदवार योगेश कुमार द्विवेदी को 343 मत मिले। जबकि इनके प्रतिद्वंदी अरूण कुमार सिंघल को महज 276 मत ही प्राप्त हुए। लिहाजा योगेश कुमार द्विवेदी ने अरूण कुमार सिंघल को हराकर विजय प्राप्त किया। कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार वंशीधर पांडेय को 416 मत मिले। इसके प्रतिद्वंदी प्रदीप कुमार सिंह को 241 मत मिले। अधिवक्ता विवेक कुमार पांडेय को संयुक्त सचिव (प्रकाशन) पद की जिम्मेदारी मिली है। गणना के बाद एल्डर कमेटी के चेयरमैन ने अध्यक्ष को शपथ दिलायी। बाद अध्यक्ष ने अन्य विजयी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। बाद विजयी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया गया। उधर चुनाव के बाद गणना को लेकर पूरे दिन सदर कचहरी परिसर में गहमा-गहमी की स्थिति बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से चप्पे-चप्पे पर
पुलिस फोर्स तैनात रही। उल्लेखनीय है कि चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेश सिंह एडवोकेट ने 18 अधिवक्ता विजय प्रकाश पांडेय, रणछोर प्रसाद पांडेय, कुशकांत, रविन्द्र नाथ पाठक, विनोद कुमार शुक्ला, विमल प्रकाश शुक्ला, अनिरूद्ध सोनी, आनंद ओझा, प्रदीप कुमार सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, आशीष कुमार पाठक, वृजकिशोर सिंह, अनूप कुमार पांडेय, अवधेश कुमार मिश्र, अंकित सिंह गौतम, अनिल कुमार पांडेय, संदीप कुमार पांडेय व संजय पांडेय को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया था। इनकी देखरेख में यह चुनाव सकुशल संपन्न हुआ।
