देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। प्राथमिक शिक्षक संघ विंध्याचल मंडल के संगठन मंत्री के पद पर भोलानाथ अग्रहरि की नियुक्ति हुई है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय / प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने की है। भोलानाथ अग्रहरि जनपद सोनभद्र के ब्लॉक दुद्धी के अध्यक्ष हैं। इस नियुक्ति पर जनपद के जिला पदाधिकारी, ब्लॉक पदाधिकारी और शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है। प्रदेश संगठन मंत्री, जिलाध्यक्ष सोनभद्र योगेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि यह जनपद सोनभद्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित मंत्री सबकी अपेक्षा पर खरे उतरेंगे। विंध्याचल मंडल के अंतर्गत तीनों जनपद सोनभद्र, मिर्जापुर एवं भदोही में संगठन को समन्वित प्रयास के तहत सुदृढ़ करने तथा संगठन एवं प्रशासन के बीच संगठन / शिक्षकों की समस्याओं के लिए सतत प्रयत्नशील रहते हुए निस्तारण कराने में अपनी अहम भूमिकाओं का निर्वहन करेंगे।
