देवल संवाददाता, रवि प्रताप,मधुबन। मधुबन के एक युवक की मुंबई में मौत हो गयी। युवक मुंबई में लेबर का काम करता था। बीते 10 जनवरी शाम 8 बजे से उसका मोबाइल बंद बता रहा था। 13 जनवरी की रात घर वालों को मुंबई जीआरपी द्वारा मौत की सूचना मिली जिसके बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। 14 जनवरी सुबह से ही मृतक के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का ताँता लगा हुआ है। मृतक की माँ का रो-रो कर बुरा हाल है। अपने जवान बेटे की मौत से आहत पिता की आँखों से आँशु थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शप्राप्त जानकारी के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खड़िचा निवासी पवन विश्वकर्मा (24) पुत्र रमेश विश्वकर्मा मुंबई में टायल्स-मार्बल मिस्त्री का काम करता था। लगभग एक साल पूर्व मुंबई कमाने गया था। मृतक के घर वालों से उससे अंतिम बात 10 जनवरी की रात हुई थी। उसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ़ बता रहा था जिससे घर वाले किसी अनहोनी की आशंका से ग्रसित थे। अपने स्तर से युवक की तलाश में जुटे हुए थे।13 जनवरी की रात अचानक मुंबई जीआरपी द्वारा घर वालों की इसकी सूचना दी गयी। बताया गया कि वहाँ मान खुर्द स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आ कर युवक की मौत हो गयी है । रेलवे पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर वहाँ मुंबई में रह रहे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन वहीं युवक के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे हुए हैं।मृतक 2 भाई और 4 बहनों में चौथे नंबर पर था। मजदूरी करके घर वालों का सहारा बना हुआ था। पिता रमेश पड़ोसी गाँव दरगाह में लोहार का काम करते हैं और एक छोटी सी दुकान चलाते हैं। इस हादसे ने पिता को घहरे सदमें में डाल दिया है।