शाहगंज महोत्सव की तैयारियां पूरी, 750 से अधिक जोड़े होंगे विवाह बंधन में
Author -
Dainik Deval
दिसंबर 02, 2025
0
आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर। 4 और 5 दिसंबर को होने वाले शाहगंज महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। विधायक रमेश सिंह ने मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे बताया कि महोत्सव में मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण सहित कई मंत्री शामिल होंगे। सामूहिक विवाह में 1083 में से 750 से अधिक जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे, जिनमें मुस्लिम समाज के जोड़े भी शामिल हैं। दूसरे दिन योजनाओं की प्रदर्शनी, दिव्यांग उपकरण वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।