देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को संविधान दिवस पर ग्राम पंचायत जैत स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। बाद आयोजित संगोष्ठी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भारतीय संविधान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हाजी नूरुद्दीन खान ने कहा कि संविधान दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं बल्कि देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। संविधान के मूल्यों को अपनाएं और भारत को मजबूत बनाएं। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कमलेश ओझा एवं पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि बाबा साहब की जो सामाजिक न्याय की लड़ाई थी, समता मूलक समाज को स्थापना करना, बुधवार को संविधान पर कुठाराघात किया जा रहा है जिसको बचाने के लिए हम कांग्रेस जन सदैव तत्पर रहेंगे। जिला उपाध्यक्ष कन्हैया पाण्डेय ने कहा कि 26 नवंबर एक ऐसा दिन जो भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ता है। यह वह तारीख है जब 1949 में भारत ने संविधान को अपनाया था, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया और 2015 से इसे संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। पीसीसी आशुतोष दूबे एवं जिला कोषाध्यक्ष राज बली पांडेय ने कहा डॉ. बी.आर. अंबेडकर की अध्यक्षता में संविधान सभा ने 2 साल 11 महीने 18 दिन की मेहनत से दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान तैयार किया। जिला कन्ट्रोल रूम प्रभारी आशिष सिंह एवं सदर ब्लॉक अध्यक्ष अमरेश देव पांडेय ने कहा कि संविधान ने हमें सर ऊंचा कर जीने का अधिकार दिया है। मौके पर राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राहुल जैन, धर्मराज, अवनीश, अनिल, राजेश, सुनील गौतम आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया पांडेय ने किया।
.jpeg)