देवल संवाददाता, लखनऊ।दिल्ली ब्लॉस्ट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, देश के प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि जो भी इसके पीछे है। उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई होगी। ये घटना राजधानी में हुई। वो भी ऐसी जगह पर होना बहुत निंदनीय है। जिन्होंने यह घटना की है।
उन पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। पूरा देश चाहता है कि आतंकवाद खत्म हो। इस तरह की घटनाएं भविष्य में ना हों। जो एजेंसी काम कर रही है। हमें उन पर भरोसा करना पड़ेगा। यह सोचना होगा कि आखिरकार फैलियर कहां हैं? इसके पीछे कौन था?।
एक बेहद दुखद और गंभीर घटना
दिल्ली ब्लास्ट एक बेहद दुखद और गंभीर घटना है। इसकी हर पहलू से जांच की जाए। इस ब्लास्ट से देश की राजधानी में जो भय व्याप्त हुआ है, उससे जनता को उबारने के लिए तुरंत सुरक्षा प्रबंध किए जाएं। मृतकों के प्रति गहरी संवेदना। सभी घायलों का अच्छे से अच्छा इलाज सुनिश्चित किया जाए।
बिहार चुनाव पर ये कहा
अखिलेश यादव ने कहा, बिहार के हर एक मतदाता से अपील है कि वो अपने सुरक्षित वर्तमान और सुनहरे भविष्य के निर्माण के लिए अपना वोट डालने जरूर जाए। लोकतंत्र में वोट की शक्ति सर्वोपरि होती है। इसलिए अपना वोट डालिए और अपनी शक्ति पहचानिए।
