कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली जीत के उपलक्ष्य में जोरदार उत्सव मनाया गया। नमो नमो मोर्चा(भारत) के पदाधिकारियों ने जश्न के तहत ढोल-बाजे के साथ नगर भ्रमण किया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर अपनी खुशी जाहिर की। उत्सव के दौरान 'योगी जिंदाबाद', 'मोदी जिंदाबाद' और 'नीतीश कुमार जिंदाबाद' के नारों से वातावरण गूंज उठा। नमो नमो मोर्चा भारत की प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि"यह जीत साबित करती है कि जनता विकास की राजनीति में विश्वास रखती है। मैं इस जीत के लिए सभी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।
