कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।शासन के मंशानुसार जिलाधिकारी के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत शक्ति संवाद कार्यक्रम विषय के तहत जनपद की लगभग सभी माध्यमिक विद्यालयों में संवाद कार्यक्रम कराया गया। जिसमें प्रमुख रूप से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टांडा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नगर पालिका परिषद टांडा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर, सावित्रीबाई फुले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुर्की बाजार, राजकीय बालिका हाई स्कूल बसिया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज पहतीपुर खजूर डीह, राजकीय हाई स्कूल पहतीपुर बी एन इंटर कॉलेज अकबरपुर, राजकीय बालिका हाई स्कूल फरीदपुर कुतुब टांडा जनता इंटर कॉलेज उतरेथू आदि विद्यालय में कार्यक्रम कराए गए। छात्रों का आपस में संवाद के साथ-साथ विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई जैसे 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन नंबर, 101 अग्निशमन सेवा 102 गर्भवती महिला एंबुलेंस सेवा, 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा, 112 आपातकालीन पुलिस सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। छात्राओं को गुड टच–बैड टच के बारे में भी बताया गया। साथ ही रास्ते में किसी अप्रिय घटना की आशंका की चलते हुए किस तरह से अपनी सुरक्षा करें इसके बारे में भी शिक्षकों के द्वारा जानकारी प्रदान की गई।
