देवल संवाददाता, मऊ। जनपद में किसानों को औद्यानिक खेती में गुणवत्तायुक्त संकर शाकभाजी बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय अलंकृत उद्यान चंद्रभानपुर में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना अंतर्गत आज निःशुल्क बीज वितरण किसान मेला का आयोजन किया गया। किसान मेले में बीज वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मऊ मनोज राय द्वारा किसानों को प्याज, लहसुन का बीज तथा ड्रैगन फ्रूट के पौधे वितरण कर किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा उपस्थित कृषकों को अपने संबोधन में भारत सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न कृषि और उद्यान से जुड़ी हुई योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए किसानों को उनकी पसंद एवं प्रजाति के चयन के अनुसार निःशुल्क बीज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को एक सराहनीय,पारदर्शी एवम लागत कम करने वाला कदम बताते हुए सभी योजनाओं से लाभ लेने की अपील की गई।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय द्वारा किसानों को खेती को एक उद्योग के रुप में लेते हुए खेती में हो रहे उत्पादन को बाजार में गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्यात स्तर तक भेजने तथा उत्पादों का मूल्य संवर्धन करते हुए प्रसंस्करण आधारित उद्योगों को लगाने का भी आवाहन किया गया।कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त द्वारा किसानों को एकीकृत बागबानी विकास मिशन योजना एवं अनुसूचित जाति किसानों के लिए चलाई जा रही योजना में संकर शाकभाजी जैसे पत्ता गोभी, टमाटर,मिर्च,लौकी,करेला,खीरा, भिंडी आदि कार्यक्रमों में अनुदान की सीमा के अंतर्गत बीज क्रय हेतु, लगाए गए विभाग से इंपैनल विभिन्न निजी कंपनियों के स्टॉल पर उपलब्ध बीजों के बारे में बताया गया और किसानों से अनुरोध किया गया कि वह अपनी पसंद का बीज,बिना भुगतान किये निजी कम्पनी के स्टाल से क्रय करें और रसीद विभाग को देवें जिससे बीज पर अनुमन्य राज्य सहायता कंपनी को विभाग से दी जा सके। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा किसानों को रबी मौसम में बोई जाने वाली सब्जी फसलों पातगोभी , हरी मिर्च,टमाटर सहित सभी सीजन के उन्नतशील बेहन उत्पादन हेतु राजकीय उद्यान चंद्रभानपुर में स्थापित मिनी सेंटर आफ एक्सीलेंस में मात्र पौने दो रुपए प्रति पौध की लागत से किए जा रहे गुणवत्तायुक्त बेहन उत्पादन की तकनीकी को भी किसानों को अवलोकित कराया गया एवं उनसे अपेक्षा की गई कि वह सरकार द्वारा स्थापित इस कृषक उपयोगी केंद्र का पूरा लाभ लें और अपने बीज उपलब्ध कराकर यहां से रोगमुक्त,स्वस्थ और अगेती बेहन तैयार करा कर अगेती फसल का उत्पादन लेकर ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं।आज के कार्यक्रम में विभिन्न फसलों के प्राप्त लक्ष्य में लगभग पचास हेक्टेयर क्षेत्रफल विस्तार हेतु विभागीय पोर्टल पर जनपद के सभी विकास खंडों से पंजीकृत सौ से अधिक किसानों ने अपनी पसंद का बीज लिया और कुछ किसानों ने अपना मांग पत्र और पंजीकरण के लिए आवेदन भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विभिन्न निजी कंपनियों के स्टालों पर प्रतिनिधि के रूप मे प्रतीक अग्रवाल, आशीष राय अचल प्रताप सिंह, नंदलाल यादव,विपिन सिंह,पवन मौर्य तथा लकी द्विवेदी उपस्थित होकर अपनी कंपनियों की बीजों की गुणवत्ता के बारे में कृषकों को विस्तार से बताए और प्रगतिशील ड्रैगन फ्रूट और स्ट्राबेरी के किसान रामलेश मौर्य,पकड़ी खुर्द, बड़राव एवं चंद्र पाल चौहान दपेहड़ी,मुहम्मदाबाद द्वारा कृषकों के रूप में अपने खेती के अनुभव को मंच से साझा किया गया। कार्यक्रम में योजना प्रभारी अरुण कुमार यादव,उद्यान निरीक्षक मिथिलेश सिंह,ब्लॉक प्रभारी सुनील कुमार, चंद्रभान,बालजीत,राजकुमार एवं अमरनाथ,हिमांशु सहित सौ से अधिक कृषक उपस्थित रहे।
एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत निःशुल्क बीज वितरण हेतु किसान मेले का हुआ आयोजन
नवंबर 14, 2025
0
Tags
