देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के धोरपा गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध हाल में शव मिलने से ग्रामीणों में कोहराम मच गया। मृतक के शरीर में मिले चोट के निशान से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने वस्तु स्थिति का जायजा लेने के बाद शव को अंत्य परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार धोरपा गांव निवासी सुरेश यादव उम्र 45 वर्ष पुत्र अवध प्रसाद का मंगलवार को संदिग्ध हाल में शव मिला। सपा के बूथ अध्यक्ष के पद पर नियुक्त सुरेश यादव का छत्तरपुर जूनियर स्कूल के उत्तरी मोड़ के पास खोई में बाइक पर संदिग्ध हाल में मिले शव को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं है। शरीर पर मिले चोट के निशान को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वस्तु स्थिति का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया है। पुलिस के अनुसार शव का पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर बूथ अध्यक्ष सुरेश यादव की मौत होने की जानकारी होते ही पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। सपा के तमाम नेता मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिजनों का ढांढस बढ़ाया। नेताओं ने परिजनों को हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।
.jpeg)