देवल संवाददाता, रवि प्रताप ,मधुबन। रामपुर थाना क्षेत्र के मधुबन बेल्थरा रोड़ मुख्य मार्ग स्थित ढिलई फिरोजपुर गांव के समीप रविवार कि देर रात्रि लगभग बारह बजे बारातियों को लेकर वापस आरही बलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गढ्ढे में पलट गई।जिस में सवार चालक सहित कुल आठ लोग गम्भीर रूप से घायल होगये।आनन फानन में उपस्थित लोगों ने सभी घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार घोसी थाना क्षेत्र के कादियां पुर भदेसर गांव से बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अखोप गांव में बारात गई थी बारात में भोजन करने के उपरान्त अर्जून पुत्र रामनाथ 25 वर्ष,अंकित पुत्री अर्जुन 12 वर्ष,आर्यन पुत्र सीता 9 वर्ष अनामिका पुत्री अर्जुन 7 वर्ष , निवासीगण भदेसर जिला गाजीपुर,पिंटू पुत्र हरिवंश 29 वर्ष निवासी कोपागंज,रमाशंकर पुत्र लहरी 40 वर्ष निवासी पीढवल थाना घोसी,संतोष पुत्र हरिवंश 21 वर्ष निवासी कादियां पुर थाना घोसी एक बोलेरो पर सवार होकर वापस घर आरहे थे कि ज्यों ही बोलेरो ढिलई फिरोजपुर गांव के समीप पहुंची थी चालक मुरली कन्नौजिया निवासी घोसी को नींद आ गई। बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गढ्ढे में पेड़ से टकरा कर पलट गई।जिस में चालक सहित सभी लोग गंभीर रूप से घायल होगये।आनन फानन में उपस्थित लोगों ने सभी घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया।जहां चिकित्सकों ने मुरली कन्नौजिया,अनामिका व आर्यन कि स्थिति को गम्भीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
