देवल संवाददाता, आजमगढ़ । बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत पर आजमगढ़ भाजपा जिला कार्यालय में जश्न मनाया गया। जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जीत का उल्लास व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने यह साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी सबसे मजबूत है। डबल इंजन की सरकार ने जो विकास कार्य किए, उन्हें बिहार की जनता ने पसंद किया और कमल का बटन दबाकर भारी समर्थन दिया। उन्होंने विरोधी दलों पर सिर्फ देश को तोड़ने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया है।
उन्होंने बिहार की जनता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और चुनाव में अथक परिश्रम करने वाले सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कार्यक्रम में अखिलेश मिश्रा गुड्डू, हरिवंश मिश्रा, नन्हकूराम सरोज, आजाद अनिमर्दन, विनय प्रकाश गुप्ता, अवनीश चतुर्वेदी, विवेक निषाद, मृगांक शेखर सिन्हा, मयंक गुप्ता, विभा बरनवाल, पूनम सिंह, मुंशी निषाद, राजेश निषाद, धर्मवीर चौहान, योगेंद्र यादव, अजय मौर्या, दीपक राय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
