देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। राष्ट्रीय छात्र संगठन पूर्वी जोन के अध्यक्ष ऋषभ पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चाचा नेहरू पार्क से कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान चाचा नेहरू पार्क से निकले कार्यकर्ताओं ने ओबरा के बिल्ली-मारकुंडी खदान खदान हादसे में पत्थर के मलवे के नीचे दबकर जान गवांने वाले सात श्रमिकों के फोटो के साथ बढौली चौराहे पहुंचा। यहां सभी ने दिवंगत श्रमिकों के आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।
ऋषभ पांडे ने कहा कि हादसा परिवारों को तोड़ता है, जहां गरीब परिवारों का जीवीकोपार्जन की व्यवस्थाएं जो मजदूरी करके व्यक्ति चला रहे थे, वह इस दुनिया में नहीं है। उनका परिवार टूटे नहीं इसके लिए हमारे उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजय राय भी सोनभद्र आए थे और उन्होंने जो मांग किया है वह पूर्ण रूप से जायज है। मृतक परिवार के लोगों को कम से कम 50-50 लाख रुपए और एक नौकरी की मांग हमारे प्रदेश अध्यक्ष ने की है। हम भी यही मांग करते हैं और चाहते हैं कि यहां पर अवैध खनन में लिप्त ठेकेदारों के ऊपर कार्यवाही हो और जो अधिकारी की मिलीभगत से कार्य हो रहा था उनके ऊपर भी कार्रवाई होना सुनिश्चित की जाए। वही एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि मृतक श्रमिकों के बच्चों के भविष्य को देखते हुए उनकी निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था करवानी चाहिए। क्योंकि अब उनके ऊपर कोई नहीं है और उसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में राजेश द्विवेदी, जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी रामराज सिंह गोड, पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु), बृजेश तिवारी, सत्यम पांडेय, संदीप पाल, रौनिक रोहित भारती, शशांक मिश्र, सूरज वर्मा, राहुल जैन, प्रमोद प्रजापति, राहुल जैन, राजन पांडेय, मृदुल मिश्र, संदीप शुक्ल, उमेश पटेल. हरिद्वार सिंह रविंद्र विश्वकर्मा, अनूप चौहान, अंशु पटेल आदि मौजूद रहे।
.jpeg)