देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। दिल्ली में बम ब्लास्ट के बाद सोनभद्र में भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा स्वयं सड़क पर उतर कर पुलिस कर्मियों के साथ वाहनों की सघन चेकिंग किया। जनपद की सीमाओं पर बैरिकेटिंग लगाकर वाहनों समेत संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही है। इसी तरह ऊर्जाचल के बिजली-कोयला परियोजनाओं में भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन के निर्देश पर परियोजनाओं की सुरक्षा में लगी सीआईएसएफ और प्राइवेट सुरक्षा कम्पनियों ने प्रतिष्ठान में प्रवेश करने वालों की मुक्कमल जांच शुरू कर दी है। बिजली घरों के भीतर अधिकारियों की विशेष टीमें गठित कर दी गयी है जो 24 घंटे सुरक्षा के मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करा रही है। क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार ने बताया कि होटल, रेलवे स्टेशनों, ढाबों, व लॉज आदि की सोमवार रात्रि से ही सघन जांच जारी है। अवांछनीय तत्वों पर पैनी निगाह रखी जा रही है। बिजली परियोजनाओं को निर्देश है कि बगैर पुख्ता जांच कोई भी बिजलीघर में प्रवेश न कर सकें। अनपरा बिजलीघर के मुख्य महाप्रबन्धक इं जेपी कटियार ने बताया कि सीआईएसएफ ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। प्रवेश करने वाली सभी गाड़ियों के गेटपास और डिग्गी चेक के साथ ही ट्राली मिरर से जांच की जा रही है। प्रतिष्ठान घटना को लेकर पूरी तरह सतर्क है। एमईआईएल अनपरा सी के यूनिट हेड एके सिंह ने बताया कि प्रशासन से निर्देश मिला है। बिजलीघर और कालोनी दोनों में समुचित जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। सुरक्षा कर्मियों के अतिरिक्त आधिकारियों की टीमें भी गठित की गयी है जो प्रतिष्ठान के भीतर सुरक्षा व्यवस्था पर राउण्ड द क्लॉक नजर रख रही है। एनसीएल प्रवक्ता रामविजय सिंह ने बताया कि सुरक्षा विभाग कड़ाई से जांच कर रहा है। सीसीटीवी कैमरों से प्रत्येक वाहन पर पैनी नजर है।
दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद सोनभद्र में सुरक्षा व्यवस्था सख्त,वाहनों समेत संदिग्ध व्यक्तियों की पुलिस कर रही सघन चेकिंग
नवंबर 11, 2025
0
Tags
.jpg)