देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगामी दिनों में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर चोपन में की जा रही तैयारियों का मंगलवार को आयुक्त विन्ध्याचल् मण्डल मीरजापुर राजेश प्रकाश व महानिरीक्षक आरपी सिंह ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान मण्डलायुक्त ने हेलीपैड के आस-पास तारों को हटाते हुए सुव्यवस्थित करने के निर्देश विद्युत विभाग को दिए। उन्होंने कहा कि हेलीपैड के आस-पास झाड़िय की साफ-सफाई कराते हुए बेहतर प्रबन्ध सुनिश्चित कराया जाए। मण्डलायुक्त व आईज ने हेलीपैड से जनसभा स्थल तक पहुंच मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सड़कों को बेहतर किया किया, जिससे आम जनता को कठिनाईयों का सामना न करन पड़ें। मण्डलायुक्त व आईजी ने जनसभा स्थल पर पहुंचकर बनाए जा रहे मंच का स्थलीय निरीक्षण किया। तैयार किये जा रहे मंच के मजबूती को बारीकी से देखा और सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि इसमें किसी प्रकार की कमी न होने पाए। इसी प्रकार से मण्डलायुक्त ने जनसभा स्थल परीसर में लगाए जा रहे टेंट व्यवस्था, बैरिकेटिंग, जनसभा में जनता के आवागमन के दृष्टिगत आने-जाने के लिए निकासी व्यवस्था, वीआईपी व मीडिय बंधुओं को कवरेज के लिए तैयार किये जा रहे मंच व स्थल का जायजा लिया मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश व जिलाधिकारी बीएन सिंह ने जनसभा स्थल पर जनमानस क लिए पीने के लिए पानी की व्यवस्था, शौचालय के बेहतर प्रबन्ध के निर्देश संबंधित क दिए। कहा कि जनता के सहुलियत को देखते हुए सुरक्षा के बेहतर प्रबन्ध किए जाए जिससे जनमानस को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें। मण्डलायुक्त ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम करमा आदि प्रस्तुति के लिए स्थल का चयन करते हुए बेहतर प्रबन्ध सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने अधिकारियों क निर्देशित करते हुए कहा कि तैयारी में जुटे संबंधित अधिकारी अधूरे कार्यों को ससमय पूर करना सुनिश्चित करेंगें। इस निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक आशीष वर्मा, मुख्य मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चन्द्र, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।
.jpeg)