किनौसं मोर्चा के संयोजक ने रेल मंत्री को संबोधित स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। नगर रेलवे कासिंग पर ट्रेनों के आवाजाही के दौरान फाटक गिराए जाने से आएदिन लग रहे भीषण जाम से उत्पन्न समस्या को काफी गंभीरता से लेते हुए किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ रेलवे स्टेशन पहुंच कर स्टेशन अधीक्षक को रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। मांग की कि जनहित की इस समस्या के मद्देनजर रावर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर नगर के रेलवे कासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए। चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी न होने पर आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा।
मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने बताया कि रावर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग पर नगर के रेलवे कासिंग पर ट्रेनों के आवाजाही के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर फाटक बंद कर दिए जाने से रेलवे कासिंग पर प्रतिदिन भीषण जाम लग जाता है। जाम में फंस कर लोग परेशान होते है। कहा कि यह रावर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। इसी मार्ग से तमाम लोग बिहार तक जाते है। ऐसे में नगर के रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण अब तक न कराए जाने से ट्रेनों के आवाजाही के दौरान प्रतिदिन लंबा जाम लगता है। उन्होंने रेल मंत्री से जनहित की इस गंभीर समस्या को गंभीरता से लेते हुए रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण कराए जाने की मांग किया है। इस मौके पर शिव चरन पटेल, पप्पू पटेल, सर्वेष तिवारी, अतुल चौबे, रिषभ चौबे, सत्यम पांडेय, संजय बियार, मनीष मोदनवाल, आकाश चौहान, शत्रुधन बिन्द, अनूप बिन्द, विजय विन्द, दिनेश चेरा, राज कनौजिया, राहुल जाटव, रोहित सोनकर, रासमय खरवार, आनन्द चौबे, संतोष चेरो आदि मौजूद रहे।
.jpeg)