देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। कांग्रेस जिला कार्यालय पर शुक्रवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ पं. जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाद वक्ताओं ने पं. नेहरू के व्यक्तिगत व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ ने कहा कि देश आजाद होने के बाद पं. जवाहर लाल नेहरू ने देश की बागडोर संभाला, तब हमारे देश की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी। हमारे देश में कल कारखाने के नाम पर कुछ भी नहीं था। पंडित जी ने धीरे धीरे देश को प्रगति के रास्ते पर लेकर आए। पंडित जी देश को इशरों से लेकर एम्स और पूरे देश में बहुत सारे कल कारखाने लगवाए। ई जितेन्द्र पासवान ने पं. नेहरू के वैज्ञानिक सोच, लोकतांत्रिक मूल्यों और बच्चों से उनके विशेष स्नेह को याद करते हुए कहा कि आधुनिक भारत की नींव नेहरू की दूरदृष्टी पर आधारित हैं। जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने कहा नेहरू का जीवन और उनके विचार आज भी देश को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। सूचना अधिकार चेयरमैन श्रीकांत मिश्रा ने लोकतांत्रिक मूल्यों और बच्चों से उनके विशेष स्नेह को याद करते हुए कहा कि आधुनिक भारत की नींव नेहरू जी की दूरदृष्टि पर आधारित हैं। इस मौके पर शिव प्रसाद यादव, दयाशंकर पांडेय, अवनीश राजपूत, मंजू देवी, अमरेश देव पांडेय, स्वतंत्र साहनी, गणेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
.jpeg)