पुलिस ने चूल्हे से बच्चे का अवशेष किया बरामद, दोनों शवों का कराया जा रहा पोस्टमार्टम
देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के जोबेदह गांव गत बुधवार को मायके आई एक महिला ने अपने 10 माह के दुधमुंहे बच्चे को जलते चूल्हे में आग के हवाले करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी गुरूवार की सुबह होते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चूल्हे से बच्चे का अवशेष बरामद करने के बाद महिला के शव को फंदे से उतरवार कर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनसार बमनी थाना क्षेत्र के जोबेदह गांव निवासी राजपति उम्र 28 वर्ष की शादी छत्तीसगढ़ के बसंतपुर थाना अंतर्गत ढ़ेंगरपानी गांव निवासी पतिराज के साथ हुई थी। गत बुधवार को राजपति अपने 10 माह के दुधमुंहे बच्चे के साथ ससुराल से मायके आई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात घर के सदस्यों के साथ राजपति ने खाना खाया। बाद सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सोने के लिए चले गए थे। राजपति का बडा पुत्र मामा के साथ सो रहा था। इसी बीच रात में राजपति देवी ने अपने दुधमुंहे बच्चे को जलते चूल्हे में झोंक दिया, जिससे आग की चपेट में आकर बच्चे की मौत हो गई। बाद महिला राजपति ने घर के बरामदे में साड़ी के फंदे से सहारे लटक कर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी गुरूवार की सुबह होते ही ग्रामीणों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वस्तु स्थिति का जायजा लेने के बाद चूल्हे से बच्चे का अवशेष बरामद करने के साथ ही फंदे से महिला के शव को उतरवा कर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक महिला ने ऐसा खौफनाक कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी तत्काल जानकारी नहीं हो सकी थी। पुलिस हर विंदूओं पर जांच कर रही है।
.jpeg)