देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को करमा ब्लाक के ग्राम मोकरसीम के समूह की महिलाओं ने अपने ही समूह के अध्यक्ष पर मनमानी करते हुए गलत तरीके से कार्य करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। समाजवादी महिला सभा की जिला अध्यक्ष गीता गौर ने बताया कि करमा ब्लाक के ग्राम मोकरसीम के समूह की महिलाओं ने बताया कि हमारी सखी समूह के अध्यक्ष द्वारा मनमानी कार्य किया जा रहा हैं। विरोध करने पर उनके द्वारा गलत बयानबाजी की जा रही है। समूह की सदस्यों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराते हुए मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग किया है। इस मौके पर तारा देवी, आभा, मीरा, रेखा, परवीन, डिम्पल, सरस्वती, उषा, गीता आदि मौजूद रहीं।