देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। सपा जिला कार्यालय पर बुधवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डा एपीजे अब्दुल कलाम जयंती मनाई गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धासुमन अर्पित किया। बाद आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने महान वैज्ञानिक के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डा एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल मैन के नाम से भी जाने जाते हैं। उनका जन्म तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक साधारण परिवार में हुआ था। इन्होंने अपनी पढ़ाई के लिए अखबार भी बेचने का काम किया था। उन्होंने कहा कि यदि आप विकास चाहते हैं तो देश में शांति की स्थिति होना आवश्यक है। शांति की स्थापना शक्ति से होती है। इसलिए हम समाजवादियों को उनके रास्ते पर चलते हुए हर समुदाय को एक साथ लेकर चलने का काम करना होगा और उनकी लड़ाई हर संभव लड़ने को तैयार रहना होगा यही हम लोगों की एक श्रद्धांजलि अर्पित सभा है। इस मौके पर मोहम्मद शईद कुरैशी, मुनीर अहमद, संजय यादव, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, डा लोकपति सिंह पटेल, विष्णु कुशवाहा, दयाराम मौर्य, सत्यम पांडेय, कामरान उल्ला खान, अभय यादव, कन्हैया विश्वकर्मा, विषम अग्रहरि, शेर आलम, आदिल अंसारी, फारूक अली, इमरान अहमद, तौकीर अहमद, दिलशाद अहमद, ऋषि तिवारी, सत्येंद्र कुमार, संदीप यादव, सद्दाम अहमद आदि मौजूद रहे।
.jpeg)