देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। मिशन शक्ति फेज 5 के तहत बुधवार को बीजपुर थाना पुलिस ने कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। एनटीपीसी परिसर स्थित डीएबी स्कूल में पुलिस ने छात्राओं को नारी सुरक्षा, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों और साइबर अपराध से संबंधित जानकारी दी।
थानाध्यक्ष ने छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों मसलन 1090 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 181 महिला सहायता, 102 एम्बुलेंस सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1098 बाल सहायता, 101 अग्निशमन सेवा के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा उन्होंने साइबर अपराध से बचाव पर भी प्रकाश डाला। कहा कि साइबर अपराध होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें। इस दौरान छात्राओं को नारी सुरक्षा और साइबर अपराध से संबंधित एक शॉर्ट फिल्म दिखाई गई। बतादें कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नारी सुरक्षा और साइबर अपराध के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित रखने के उपायों के बारे में जानकारी प्रदान करना था।
.jpeg)