अहिरौला, आजमगढ़ । दिनांक 24.10.2025 को वादी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ द्वारा तहरीर दी गयी कि अभियुक्त साबिर पुत्र तस्लीम द्वारा उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया। इस सम्बन्ध में थाना अहरौला पर मु.अ.सं. 384/2025 धारा 87 बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान धारा 64/351(3) बी.एन.एस. की बढ़ोत्तरी की गयी, जिसमें अभियुक्त वांछित चल रहा था।
दिनांक 31.10.2025 को उ0नि0 सुधीर कुमार सिंह चौकी प्रभारी माहुल मय हमराह मुखबिर खास की सूचना पर निजामपुर अण्डरपास से समय 11:45 बजे पूर्वाह्न अभियुक्त साबिर खान पुत्र तस्लीम अहमद निवासी ग्राम मकदूमपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
