देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। नगर पालिका क्षेत्र में गत कई दिनों से हो रही बारिश से जलजमाव की शिकायतों पर शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने वार्डों में पानी निकासी की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अधिकारी व जेई को समस्या के समाधान के लिए निर्देशित किया।
कहा कि पानी निकासी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उचित कदम उठाया जाए। किसी भी दशा में नगर के वाडों में पानी सड़कों पर जमा न होने पाए, इस पर ध्यान दिया जाए। अध्यक्ष ने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण करने वाले लोगों को तत्काल नोटिस भेजी जाए। यदि फिर भी अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो जुर्माना लगाया जाए। पुलिस प्रशासन की मदद से नगर के फ्लाईओवर को अतिक्रमण हटाया जाए। इस मौके पर जेई राज कुमार, अनवर अली, मनोज चौबे, आकाश, अमित दुबे आदि मौजूद रहे।