देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा मोड़ स्थित पुलिस बूथ को ही रविवार की देर रात हौसलाबुलंद चोरों ने निशाना बनाकर पुलिस महकमें में हड़कंप मचा दिया। पुलिस बूथ की दीवार तोड़कर चोरों ने अंदर रखे व्यवसाईयों के फल व सब्जी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार गुरमा मोड़ स्थित पुलिस बूथ महज शो-पीस बना हुआ है। पुलिस कर्मियों की मौजूदगी न होने से पुलिस बूथ व्यवसाईयों का डेरा बनकर रह गया है। व्यवसायी अपने सामानों को बूथ के अंदर ही रखते हैं और आगे दरवाजे पर अपना ताला जड़ देते हैं। बीती रात चोरों ने दीवाल तोड़कर सामान पर हाथ साफ कर दिया।