देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। चोपन स्थित 33/11 के.वी. विद्युत उपकेंद्र के सविंदा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं। दर्जनों की संख्या में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि रोजाना उपस्थित दर्ज कराने के लिए शासन ने ऊर्जा जन शक्ति एप का उपयोग करने की गाइडलाइन जारी की है, लेकिन एप में टेक्निकल इशू की वजह से महीने में कई दिन उपस्थित दर्ज नहीं हो पाती, जिस वजह से महीने की सैलेरी आधी बनी है। पिछले महीने भी यही हाल था। शिकायत करने पर हमेशा आश्वासन ही मिलता है। इस वजह से मात्र 5000 की सैलरी आई है। इसी में पेट्रोल का खर्चा और परिवार का भरण पोषण भी करना है। वहीं, जेई ने कहा कि समस्या का हल करने के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। सविंदा कर्मचारी गौतम
कुमार ने बताया कि चोपन सब स्टेशन पर संविदा कर्मी के रूप में पिछले 10 वर्षों कार्य कर रहे हैं। लगातार 2 महीनों से सैलरी कट के आ रही है। ऊर्जा जन शक्ति एप में फेस के जरिए अटेंडेंस लगाना होता है। एप में अटेंडेंस लगाने में रोजाना समस्या होती है। सभी सब स्टेशनों के कर्मचारियों के साथ अमूमन स्थिति यही है। लेकिन बाकी जगह के की संविदाकर्मी पर ध्यान देकर उनकी सैलरी की समस्या का हल उनसे सम्बंधित जेई करा चुके है। लेकिन हमारे जेई हम लोगों की समस्या का हल कराने की पहल नहीं करते। एप से अटेंडेंस न लगने पर जेई अटेंडेंस लगाकर उच्च अधिकारियों को भेज सकते हैं। सविंदाकर्मी ने बताया कि हम लोग के काम का कोई भी घंटा तय नहीं है, चौबीसों घंटा काम कराया जाता है। बिजली विभाग की तरफ से न तो पेट्रोल की सुविधा मिलती है और न ही किसी अन्य तरह की सुविधा। जबकि 10 से 12 किलोमीटर की दूरी सब स्टेशन एरिया की है और हम लोगों को काम करने किसी भी समय पर कही भी जाना पड़ सकता हैं। सविंदा कर्मियों की सेलेरी भी बहुत कम है। अनस्किल्ड कर्मचारियों का 9 हजार तो स्किल्ड कर्मचारी का मात्र 11 हजार सैलरी है। ओवर टाइम का कोई वैल्य नहीं है।