दीदारगंज, आजमगढ़। दि0 14.06.2025 को वादिनी को वादिनी द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि वादिनी की लड़की को अभियुक्त. सत्यम पुत्र रामू निवासी ग्राम बीबीगंज थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 162/25 धारा 87,137(2) BNS बनाम अभियुक्त उपरोक्त 1. सत्यम पुत्र रामू निवासी ग्राम बीबीगंज थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। दि0 13.07.2025 को उ0नि0 करमुल्ला अली मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सत्यम पुत्र रामू कुमार निवासी ग्राम बीबीगंज थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष को हुब्बीगंज बाजार के पास से समय करीब 8.20 बजे गिरफ्तार किया गया।