देवल संवाददाता,संत कबीर नगर। बेलहर पुलिस की वाहन चोर गैंग के अपराधियों के साथ बुधवार की भोर मुठभेड़ हुई। जिसमें दो आरोपितों के पैर में गोली लगी है। कुल पांच लोग गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपित आजमगढ़ सुल्तानपुर सहित अन्य जनपदों के निवासी हैं(दैनिक देवल)। उनके द्वारा अंतर्जनपदीय वाहन चोरी का गैंग चलाया जा रहा था।बेलहर थाना क्षेत्र के अकोलही गांव के पास यह मुठभेड़ हुई है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है(दैनिक देवल)। घटना की जानकारी मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, सीओ सर्वदमन सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया है।