देवल संवाददाता,आजमगढ़। कोतवाली नगर पुलिस ने जबरन वसूली के मामले में अभियुक्ता प्रियंका सिंह (38 वर्ष), पत्नी रनबीर सिंह, निवासी राजाजी कॉलोनी, हीरापट्टी को गिरफ्तार किया(दैनिक देवल)। निरीक्षक आरक्षी रफी आलम ने 11 बजे राजाजी कॉलोनी से प्रियंका को हिरासत में लिया और संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय भेजा। प्रियंका मूल रूप से ग्राम पुरवा, थाना अतरौलिया की निवासी है।
पीड़ित की तहरीर के अनुसार, अरविंद कुमार सिंह उर्फ बब्बू, रनवीर सिंह, निगम सिंह और उनके सहयोगियों ने प्रॉपर्टी डीलिंग के नाम पर साझेदारी का झांसा देकर 22,05,800 रुपये ठगे। 5 मई 2024 को पीड़ित के घर आयोजित एक कार्यक्रम के बाद चेकबुक, आधार कार्ड और एटीएम वाला बैग गायब हो गया। आरोपियों ने पीड़ित को अठवरिया मैदान में बुलाकर अपहरण किया, एक कमरे में बंद कर धमकाया और चेकबुक के साइन किए चेक (नंबर 95072) पर 4 लाख रुपये भरवाकर वीडियो बनाया(दैनिक देवल)। धमकी दी गई कि शिकायत करने पर जान से मार दिया जाएगा। इस मामले में दो अन्य अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। स्थानीय थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।