देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली रेलवे स्टेशन के पास अपनी मां पुचिया देवी उम्र करीब 54 वर्ष की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी पुत्र को पुलिस ने घटना के करीब डेढ़ वर्ष बाद मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी खेदू भुझ्या पुत्र स्व लोटन भुईया निवासी पाण्डेयपुर थाना पाटन जिला पलामू झारखण्ड ने 07 अप्रैल 2024 को घरेलू विवाद में अपनी सगी मां की हत्या कर दिया था। मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही थी। बावजूद इसके आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। इस पर पुलिस ने आरोपी के संपत्ति की कुर्की की कार्यवाही करने के पश्चात उसके विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रूपए का पुरस्कार घोषित किया गया था। इसी बीच पुलिस टीम ने आरोपी खेदू भुइया को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन बिल्ली के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक विष्णु प्रभा सिंह, राम सिंह यादव, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार पटेल, कांस्टेबल प्रवीण राय, राहुल गोड़, महिला आरक्षी रीनू आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।