देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। कौशाम्बी जनपद की घटना को लेकर सवर्ण आर्मी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। आर्मी के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार शुक्ला ने एसआईटी विशेष जांच टीम का गठन कर घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग किया। घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
कहा कि कौशाम्बी के सैनी थाना अंतर्गत लोहन्दा गांव में ग्राम प्रधान के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा एक गरीब ब्राह्मण बाबूराम तिवारी के पुत्र धुन्नू तिवारी पर पास्को एक्ट का झूठा मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल में डाल दिया गया। न्याय के लिए पीड़ित पिता पुलिस थाने का चक्कर लगाता रहा, लेकिन उसे कहीं न्याय नहीं मिला। अंत में ग्राम प्रधान धूप नारायण पाल के प्रताड़ना से पेशान होकर गरीब ब्राह्मण बाबूराम तिवारी ने पुलिस थाना में आत्महत्या कर लिया। न्याय के लिए सड़क पर उतरे पीड़ित परिवार के साथ सवर्ण आर्मी के लोगों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भाजी। महिलाओं को सडक पर पीटा गया। मांग की कि एसआईटी विशेष जांच टीम का गठन कर घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। मुख्यमंत्री राहत कोष से स्व रामबाबू तिवारी के परिवार को 50 लख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान प्रदान की जाए। न्यास के लिए सड़क पर उतरे लोगों पर दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए। चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रद्धा मिश्रा, जिलाध्यक्ष प्रवक्ता अशोक दूबे, मनोज मिश्रा बृज किशोर पांडेय आदि मौजूद रहे।