देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ शाखा खड़िया की बैठक बुधवार की देर शाम संघ के खड़िया कार्यालय पर हुई। इस दौरान
सर्वसम्मति से अशोक कुमार देव पांडेय को खड़िया शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई। इदन्हें प्रभारी नियुक्त किया गया।
यह जानकारी एनसीएल महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने दी। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष उदित नारायण शुक्ला व संचालन संगठन सचिव अमित कुमार यादव ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मनोज कुमार सिंह (महामंत्री, एन.सी.एल.), अशोक मिश्रा (कंपनी जे. सीसी), उमेश सिंह (बी.एम.एस. समन्वयक कंपनी), नरेंद्र आर्या (सदस्य, सुरक्षा समिति एनसीएल), राज कुमार मौर्या (सदस्य खेल समिति एनसीएल) के अलावा विकास पटेल, विवेक पांडेय, राम कुमार मिश्रा, नित्यानंद गुप्ता, क्रांति, किशन, राजेंद्र, धर्मेंद्र, गोविन्द कुर्मी, मथुरा प्रसाद विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।