देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत ऊंचडीह में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने पुस्तकालय एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। गांव में चलाए जा रहे 2 किलो प्लास्टिक लाओ एक सेनेटरी पैड मुफ्त में ले जाओ के तहत 7 किशोरियों एवं 9 महिलाओं ने 2 किलो प्लास्टिक जमा किया, जिसे सीडीओ ने उनका हौसला बढ़ाते हुए उनको एक-एक सेनेटरी पैड प्रदान किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों और महिलाओं का आह्वान किया कि अपने घर के आसपास के प्लास्टिक इकट्ठा कर आरआरसी पर पहुंचाएं, या फिर प्रधान को सूचित करें, जिससे पॉलिटिक का सही निस्तारण किया जा सके। पर्यावरण को साफ रखने तथा पर्यावरण की रक्षा के लिए हमें पेड़ भी लगाया अति आवश्यक है, इसलिए सभी लोग अपने घर के आसपास पौधा जरूर लगाएं। जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण ने सलखन प्राथमिक विद्यालय पर साफ सफाई एवं पौधारोपण का अभियान चलाया। डीपीआरओ ने बताया कि आज जनपद के 621 ग्राम पंचायतों के स्कूलों पर कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में चुर्क मंडल अध्यक्ष दिलीप चौबे, प्रधान प्रतिनिधि विमलेश पांडे, ग्राम पंचायत ऊंचडीह की प्रधान अर्चना त्रिपाठी एवं अनुपम त्रिपाठी, सलखन प्रधान प्रतिमा, सचिव अजय, श्वेता गुप्ता, दयाशंकर पांडे, अनूप तिवारी, अनिल पांडे, सिद्धनाथ देव, संतोष भारती, विद्या शंकर, विनय, अपर जिला पंचायत अधिकारी सुमन पटेल, एडीओ पंचायत महिलपाल लकड़ा, अनूप कुमार आदि मौजूद रहे।