फूलपुर, आजमगढ़। दिनांक- 24.03.2025 को सूर्याश सिंह पुत्र रामनवल सिंह निवासी ग्राम सुदनीपुर थाना फूलपुर जिला आजमगढ लिखित दिया गया कि दि:- 20.3.25 को रात्रि में मोटर 5 हार्ष पावर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुरा लिया गया है। जो बगल के कैमरे मे सी.सी.टी.बो. फुटेज में दिखायी दे रहा है के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 158/2025 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के पंजीकृत है। विवेचना उ0नि0 प्रियंका तिवारी के द्वारा की रही है।
दिनांक 24.03.2025 को रमेश यादव पुत्र लालचन्द यादव ग्राम चक चरहा ,थाना फूलपुर के द्रारा लिखित सूचना दिया गया कि दिनाँक 20/05/2025 को प्रत्येक दिन भाँति जब विद्यालय पहुँचा तो विद्यालय में लगा सारमसिबल चोरी हो गया है के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 261/2025 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के पंजीकृत है। विवेचना उ0नि0 गौतंम कुमार सरोज के द्वारा की रही है।
दिनांक 05-06-2025 को उ0नि0 उ0नि0 रज्जन द्विवेदी चौकी प्रभारी अम्बारी मय उ0नि0 गौतम कुमार सरोज मय हमराह के द्वारा दाखिला एक किता फर्द बरामदगी शुदा एक अदद नाजायज तंमचा .303 बोर एवं 01 अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर मय गिरफ्तार शुदा एक नफर अभियुक्त से सम्बन्धित थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 281/2025 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट आशिफ पुत्र शौकत अली ग्राम सोफीगढ़ थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष के पंजीकृत है। विवेचना उ0नि0 श्री शिवशरण सिंह द्वारा किया गया। दिनांक- 05.06.2025 को उ0नि0 रज्जन द्विवेदी थाना फूलपुर आजमगढ़ मय हमराह द्वारा ग्राम भेडिया शिव मन्दिर के सामने चकअल्लाह रोड पर के पास से अभियुक्त आशिफ पुत्र शौकत अली ग्राम सोफीगढ़ थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष को समय करीब 03-30 बजे चोरी का कुल 2500/- रुपया नगद व एक अदद नाजायज तंमचा .303 बोर एवं 01 अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर के साथ गिरफ्तार जुर्म धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व 3/7/25 शस्त्र अधिनियम बता कर हिरासत पुलिस में नियमानुसार लिया गया व न्यायिक अभिरक्षा जिला कारागार भेजा गय