आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर। जनपद के जलालपुर थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह द्वारा गत दिवस पत्रकार प्रेस क्लब जौनपुर के जिला संयोजक एवं एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार विवेक सिंह राजपूत के साथ अभद्र शब्दों के साथ दुर्व्यवहार किये जाने एवं फर्जी मुकदमे में फंसाकर जीवन बर्बाद करने की धमकी दिये जाने से क्षुब्ध पत्रकारों ने शुक्रवार को क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक के नेतृत्व में सैकड़ों पत्रकारों ने एडीजी जोन पियूष मार्डिया से मुलाकात करके पत्रक सौंपा और त्रिवेणी सिंह के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया।
एडीजी जोन ने मामले को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ कौस्तुभ एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव से वार्ता करके थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह के खिलाफ जांच कर सख्त कार्यवाही का निर्देश दिया। साथ ही पत्रकारों को बताया कि जांच केि बाद जलालपुर थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। पत्रकारों ने एडीजी जोन को त्रिवेणी सिंह की वह वीडियो दिखाये जिसमें वह एक व्यक्ति को खम्भे में बांधकर पीट रहे हैं। साथ ही कई अन्य फरियादियों के साथ त्रिवेणी सिंह द्वारा फोन पर गाली—गलौज दिये जाने की भी वीडियो दिखायी गयी। इस पर उन्होंने त्रिवेणी सिंह के क्रूरतापूर्ण वाली वीडियो को देखकर पुलिस अधीक्षक से नाराजगी व्यक्त किया।
एडीजी से मिलने वालों में प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक, प्रदेश संरक्षक डॉ लोकनाथ पांडेय, प्रदेश संयोजक मनीष दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज भूषण मिश्रा, संतोष पांडेय, सोनू सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्वांचल संयोजक आकाश यादव, पूर्वांचल अध्यक्ष प्रवीण चौबे, वाराणसी मंडल अध्यक्ष आफताब आलम, जिलाध्यक्ष वाराणसी पवन पांडेय, जिलाध्यक्ष जौनपुर कृपाशंकर यादव, जिला संयोजक पंकज चतुर्वेदी, तहसील अध्यक्ष सदर वाराणसी अमित वर्मा, लवकेश पांडेय, जहीर अहमद, राजेश भारद्वाज, रजक वर्मा, विकास मिश्रा, अरुण मिश्रा, सुधीर उपाध्याय, मनीष मिश्रा, शिवशंकर विश्वकर्मा, महेश यादव, इन्द्र बहादुर सिंह, विशाल कुमार, मुकेश कुमार, विपिन पाण्डेय, नीरज सिंह, आलोक सिंह, नीरज गुप्ता, अभिषेक पाण्डेय, नवनीत यादव, कुलदीप सिंह, शशांक सिंह, ओमकार नाथ, जनमेजय सिंह, मधुकर मिश्रा, राहुल सेठ, अंकित श्रीवास्तव, मोहम्मद जावेद, नवनीत यादव, प्रवीन कुमार, विनोद कुमार, अरविन्द यादव, पृथ्वीराज, नवीन प्रधान, अनिल मिश्रा, आशीष चौबे, अजीत सिंह राजपूत, तनवीर अहमद खान, मंसूर आलम, रामाज्ञा यादव, कमलेश यादव, अवनीश दुबे, आनन्द त्रिपाठी, विवेक यादव, नीरज गुप्ता, पृथ्वीराज, विनोद विश्वकर्मा, जितेन्द्र अग्रहरि, कुनाल त्रिपाठी, प्रिंस यादव, राहुल त्रिपाठी, विनय पाण्डेय, सम्राट यादव, ऋषिकान्त प्रजापति, संतोष पाण्डेय, सुभाष चन्द्र पाल, दिलीप प्रजापति, रामबाबू यादव, गुलजार अली, जितेन्द्र यादव, अमित वर्मा, विनोद पाण्डेय, केके अस्थाना, अखिलेश सिंह, विपिन पाण्डेय, आनन्द तिवारी, अमृत लाल यादव, भरतनिधि तिवारी, विरेन्द्र पाटिल, शिव कुमार पटेल, नितेश अग्रहरी, घनश्याम यादव, नितेश वर्मा सहित सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।
पीपीसी के नेतृत्व में सैकड़ों पत्रकारों ने बदमिजाज दरोगा के खिलाफ की कार्यवाही की मांग
जून 27, 2025
0
Tags