आजमगढ़। गुरुवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन मंडल के चुनाव में नागेंद्र प्रसाद मौर्य अध्यक्ष तो मंत्री पद पर राणा अजय प्रताप सिंह हुए निर्वाचित।
बता दे की द सेंट्रल बार एसोसिएशन मंडल आजमगढ़ का चुनाव गुरुवार को सिधारी स्थित संगठन के सभागार में वरिष्ठ चुनाव समिति के सदस्यों की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें कुल 56 मतों में से एक मत अवैध पाया गया। अध्यक्ष पद पर नागेन्द्र प्रसाद मौर्य 38 मत व कमलेश मिश्र कुल 17 मत पाये। इस प्रकार अध्यक्ष पद हेतु नागेन्द्र प्रसाद मौर्य कुल 21 मतों से विजयी घोषित हुये। मंत्री पद राना अजेय प्रताप सिंह कुल 42 मत पाये एवं सूरज कुमार सिंह 13 मत पाये जिसमे मंत्री पद पर राना अजेय प्रताप सिंह कुल 29 मतो से विजयी घोषित हुये। उपाध्यक्ष पद पर हरिनाथ पाण्डेय कुल 16 मत पाये, सोहन राम यादव 35 मत और संजय श्रीवास्तव को 44 मत मिला। इस प्रकार से उपाध्यक्ष पद पर सोहन राम यादव एवं संजय श्रीवास्तव विजयी घोषित किये गये।