महाराजगंज, आजमगढ़। दिनांक 10.06.2025 को वादी राम मिलन मौर्य पुत्र स्वर्गीय रामबहाल मौर्य निवासी मुबारकपुर पिकार थाना राजेसुल्तानपुर अम्बेडकरनगर द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि आवेदक की पुत्री की शादी लगभग 11 माह पूर्व हुई थी। आवेदक की पुत्री को उसके पति राहुल मौर्या पुत्र रामकुशल मौर्या सा0 शिवपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ आदि 03 नफर के द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना व फांसी लगाकर मार डाला गया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 171/25 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट बनाम अभियुक्तों 1. राहुल मौर्या पुत्र रामकुशल मौर्या (पति) 2.रामकुशल मौर्या पुत्र स्व0 खेलावन मौर्या(ससुर) 3. राजपति देवी पत्नी रामकुशल मौर्या (सास) समस्त निवासीगण शिवपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। दिनांक 11.06.2025 को प्र0नि0 विनय कुमार मिश्र मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वाछिंत अभियुक्त 1. राहुल मौर्या पुत्र रामकुशल मौर्या 2.रामकुशल मौर्या पुत्र स्व0 खेलावन मौर्या 3.राजपति देवी पत्नी रामकुशल मौर्या समस्त निवासीगण शिवपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ को ग्राम शिवपुर से समय करीब 07.10 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।