रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी-2025 अपने नाम की ही। इसी के साथ रोहित भारत ने वो काम कर दिया है जो अभी तक सिर्फ एमएस धोनी ही कर पाए थे। रोहित एक से ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले ये काम धोनी ने किया था। चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद पूरी टीम इंडिया को मेडल मिले। रोहित ने अपना ये मेडल किसी और को दे दिया।
भारत ने इससे पहले रोहित की कप्तानी में पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप-2024 का खिताब जीता था। इसके बाद अब चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। रोहित की कप्तानी में भारत वनडे वर्ल्ड करप-2023 के फाइनल में भी पहुंची थी, लेकिन जीत नहीं सकी थी।