देवल संवाददाता। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भाजपा बेईमानी करके चुनाव जीतती है।पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूथों पर जाकर वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने के लिए जी -जान से लग जाएं भाजपा सपा को समर्थन देने वाले वोटो को कटवाती है और फर्जी वोटर को बढ़वाती है।
चुनाव आयोग मुक दर्शक बनकर उनके पक्ष में कार्य करता है सपा के कार्यकर्ता भाजपा की साजिशों को नाकाम करें योगी सरकार दमन, अत्याचार व भ्रष्टाचार में लिप्त है।
धर्म,जाति के आड़ में महंगाई, बेरोजगारी व अन्य जन समस्याओं से जनता का ध्यान हटाना चाहती है। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने संविधान, लोकतंत्र व आरक्षण को बचाने के लिए पीडीए के लोगों को सावधान करने के लिए नेताओं व कार्यकर्ताओं को गांव में जाने का निर्देश दिया है ।पूरे देश में जनता अखिलेश यादव जी को राष्ट्रीय स्तर पर आशा भरी नजरों से देख रही है।
विचार व्यक्त करने वालों में विधायक- व पूर्व मंत्री-दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व सांसद-आनंद किशोर यादव, विधायक- डॉ संग्राम यादव, पूजा सरोज, पूर्व एमएलसी-कमला प्रसाद यादव, राकेश कुमार यादव गुड्डू, पूर्व मंत्री डॉ रामदुलार राजभर, जयराम सिंह पटेल,राम प्यारे यादव,अजीत कुमार राव, पूर्व प्रमुख सुशील आनंद, राजेश यादव, देवनाथ साहु,शिवसागर यादव, सिकंदर यादव,दुर्गेश यादव, सोमनाथ यादव, जगदीश यादव,राम कवल वर्मा, वसीमुद्दीन अहमद, डॉ धनराज यादव, अशोक यादव भोला, प्रदीप कुमार यादव, कमलेश यादव गायक, अबूआसिम,सुरेंद्र बहादुर यादव, संतोष कुमार गौतम, जगदीश प्रसाद, आषुतोष चौधरी,बाल रूप सरोज, शिव मूरत यादव, शोहराब अहमद,डॉ अनीता चौधरी, बबीता चौहान, गुड्डी देवी, मीनू भारती, द्रौपदी पांडे, तारकेश्वर तिवारी आदिल उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने हंसराज यादव,राजेश सरोज, चंद्र प्रकाश यादव, सुभाष चौहान को जिला संगठन में जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया है और उन्हें संगठन को मजबूत व प्रभावी बनाने के लिए अपेक्षा किया है।