देवल संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आजमगढ़ जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 CRPF वीर जवानों को कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की विभाग संयोजक उत्कर्ष पाण्डेय ने कहा कि देश 14 फरवरी को शहीद हुए उन वीर जवानों को सदैव याद करता रहेगा एवं भारत माता के ये वीर सपूत अमर रहेंगे भारत का बच्चा - बच्चा उन आतंकवादियों के इस कुकृत्य पर कभी माफ नहीं करेगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज्ञानप्रकाश जी, दीपक जी , आदित्य गुप्ता, प्रीतम, सत्यम, मुदित, हर्ष,अंकित, शिवम्, अविनाश, उत्कर्ष गुप्ता, सचिन, ऋषभ आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
